मैनपुरी, दिसम्बर 14 -- प्रयागराज में 15 दिसंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर मैनपुरी सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस सुबह उनके आवास पर पहुंची और शाम तक आवास पर ही उन्हें पुलिस निगरानी में रखा गया। जिलाध्यक्ष ने हाउस अरेस्टिंग पर नाराजगी जताई है। शनिवार को करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ छात्र सभा सपा के जिलाध्यक्ष हरीश यादव के कस्बा करहल स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने की जानकारी दी गई। हरीश का कहना है कि इस संबंध में थाना प्रभारी ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। हाउस अरेस्टिंग का विरोध करते हुए छात्र सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का यह कदम निंदनीय है। उन्हें कोई भी आधिकारिक जानकारी दिए बिना उनके ही घर में बंधक बनाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी म...