लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने छात्रसभा के सदस्यों के लिए नई ड्रेस निर्धारित की है। सदस्य अब नीली पैंट और नीली शर्ट पहनेंगे। पिछले दिनों अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव स्वयं पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नीला गमछा डाले हुए दिखाई दिए थे।राजनीति में अभी तक बसपा का प्रतीक रंग नीला हुआ करता था। इसी नीले रंग के सहारे बसपा सुप्रीमो मायावती दलित समाज को पार्टी से बांधे हुए थी। अखिलेश द्वारा छात्रसभा के सदस्यों को नीला पैंट व शर्ट पहनने का निर्देश दिए जाने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया दलित समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए नीला रंग गाढ़ा करने जा रहे हैं।पार्टी यह भी पढ़ें- अब सपा के ड्रेस कोड में नीला भी, मायावती की बसपा के कलर में सपा को क्यों रंग रहे ...