लखनऊ, दिसम्बर 26 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ की घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में सुजीत सिंह को मैदान में उतारने का फैसला किया है। यह सीट सुजीत के पिता व विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई है। सुधाकर सिंह का बीमारी के चलते बीती 20 नवंबर को निधन हो गया था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इस सीट के लिए अभी चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन सपा तैयारियों में जुट गई है। समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान के सीट खाली करने के बाद हुए घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की थी। अब सुधाकर सिंह के निधन के बाद यहां पर एक बार फिर उपचुनाव प्रस्तावित है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है। सुजीत वर्ष 2015 ...