फतेहपुर, अप्रैल 5 -- विजयीपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद जगनायक सिंह यादव का रविवार को पहली बार पैतृक क्षेत्र विजयीपुर में आगमन हुआ, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी सीटें जीतने का संकल्प दोहराया। जगनायक सिंह यादव अपने पैतृक गांव जिहरवा पहुंचे, जहां उन्होंने बड़े भाई एवं पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह से आशीर्वाद लिया। इसके बाद विजयीपुर चौराहे पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर विजय दिलाना उनका लक्ष्य है। इसके लिए पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान और युवाओ...