नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के दावे के बावजूद सीट बंटवारे पर खींचतान बढ़ गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों दल बाहर से भले ही लड़ते दिख रहे हों, लेकिन अंदर से साथ हैं और यह उनकी रणनीति का हिस्सा है। विवाद इस बात पर है कि दोनों पार्टियां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और कांग्रेस की मांगी सीटों पर उम्मीदवार कौन होगा। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बीते दिनों कहा था कि अगर गठबंधन नहीं है तो कांग्रेस अपनी तैयारी करेगी। उन्होंने यहां तक कहा कि राहुल गांधी के बिना कोई कुछ नहीं है। यह भी पढ़ें- कर्मचारी को OPS, शिक्षामित्र बनेंगे टीचर, अखिलेश का विस चुनाव को लेकर कई ऐलान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अलग चुनाव लड़ने का सवाल उठाकर विवाद फिर बढ़ा दिया। इसके बाद...