लखनऊ, दिसम्बर 6 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने सपा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अनुमति न देकर बाबा साहेब का किया गया अपमान सम्पूर्ण पीडीए समाज का अपमान है। ये वर्चस्ववादी सोच का ही एक और उदाहरण है कि ये अहंकारी सत्ता पीडीए समाज से उनके महापुरुषों से संबंधित आयोजन का हक भी छीन कर हमे नीचा दिखाना चाहती है। डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। राज्य मुख्यालय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.