लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ नगर निगम सदन की कार्यवाही में भले ही संख्या बल सपा के 22 पार्षदों के पक्ष में रहा, लेकिन विरोध के तेवर में कांग्रेस के महज दो पार्षद भारी पड़ते नजर आए। जहां सपा पार्षद सदन से बहिष्कार कर बाहर निकल गए, वहीं कांग्रेस के मुकेश सिंह चौहान और ममता चौधरी ने सदन से लेकर सड़क तक मोर्चा संभाले रखा। बहिष्कार के बाद भी दोनों पार्षद परिसर में धरने पर बैठ गए और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदन समाप्त होने के बाद जब महापौर बाहर निकलकर गाड़ी की ओर बढ़ीं, तब कांग्रेस पार्षदों ने उन्हें घेरकर ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन ममता चौधरी ने सवाल उठाया कि यदि महिला आरक्षण जैसे मुद्दे पर विशेष सदन बुलाया जा सकता है, तो मणिपुर, उन्नाव और अन्य राज्यों में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं पर चर्चा के लिए सदन क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.