बरेली, मार्च 9 -- सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने रविवार को लाल फाटक के पास एक मैरिज लॉन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ राजपाल कश्यप, बहेड़ी विधायक अताउर रहमान और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक शहजिल इस्लाम, सुल्तान बाग, विजयपाल सिंह, भगवत शरण गंगवार, राजेश अग्रवाल, रविंद्र यादव, जिराज यादव, मनोहर पटेल, आदेश यादव गुड्डू, द्रोण कश्यप, विशाल कश्यप, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...