फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर। चौकी चौराहे के पास चाय विवाद पर पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह का नाम सामने आने के बाद विवाद दिनों दिन गहराता जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पूर्व मंत्री का नाम लिए जाने के बाद पार्टी धुन्नी सिंह पर हमलावार है। सपा से जुड़े मीडिया सेल एकाउंट से लगातार धुन्नी सिंह पर अवैध खनन, हत्या जमीन विवाद संबंधी मामलों में संरक्षण देने के आरोप लगाए जा रहे हैं। जिस पर धुन्नी सिंह ने सुल्तानपुर घोष थाने में केस दर्ज कराया है। अल्लीपुर बहेरा निवासी रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल के एक्स अकाउंट से 19 व 20 अप्रैल को किए गए ट्वीट में उनके ऊपर अवैध खनन, भ्रष्टाचार व अपराधियों को संरक्षण देने जैसे गंभीर और मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं। हत्या के संबंधित मामले में पहले ही सदर कोतवाल...