लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज को जोड़ने के लिए बौद्ध भिक्षु अभियान चलाएंगे। यह जानकारी सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने दी।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से अंबेडकर वाहिनी में बौद्ध भिक्षुओं को पदाधिकारी व सदस्य नामित किया गया है। बौद्ध भिक्षु गांव-गांव घूम कर बहुजन समाज को यह बताने का काम करेंगे की किस तरह से वर्तमान भाजपा की सरकार में बहुजनों के हक और अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। अंबेडकर वाहिनी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भंते अनिरूद्ध लोधी, नागसेन, प्रज्ञा ज्योति, शांति नाग, धम्मानंद, भिक्खुनी, भिक्खुनी संघमित्रा, विजयदीप, धम्म प्रकाश, सुखदानंद, कृति सागर आदि को जोड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...