आगरा, अप्रैल 27 -- वाल्मीकि समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। महाराणा प्रताप नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती नगला धनी में पार्टी की एक बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने सदस्यता ली है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास का स्वागत किया गया। डा. बबलू सिंह वाल्मीकि के नेतृत्व में सदस्यता ली गई। इस मौके पर वार्ड नंबर 12 की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि सपा हमेशा से दलित, पिछड़े, वंचित समाज की आवाज रही है। जनता अब विकास, सम्मान, बराबरी की राजनीति चाहती है। वाल्मीकि समाज के लोग इसे और मजबूत बनाएंगे। गिरीश चंद गोयल, अजीज अब्बास, पवन वाल्मीकि, सुमित चौहान, दीपक कुमार, भारत खटीक, गब्बर जाटव, पप्पू भाई, विजय भाई, बच्चू सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...