लखनऊ, अक्टूबर 10 -- समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो प्रमुख आयोजनों के माध्यम से 'धरतीपुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह के आदर्शों को याद किया और जरूरतमंदों की सेवा की। सपा लखनऊ महानगर इकाई की ओर से 'स्मृतियों के शेष हमारे नेता जी शीर्षक से एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने स्व. मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम का आयोजन मुलायम सिंह यादव के पुराने शिष्य और सपा लखनऊ के अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने किया। वह 1987 से नेताजी के साथ जुड़े रहे हैं। उन्होंने ने नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन और गरीबों, किसानों तथा नौजवानों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। पुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.