लखनऊ, फरवरी 14 -- यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। इस मौके पर सीएम ने सपा सरकार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षा मंत्री पं राम प्रसाद बिस्मिल और भारत रत्न बिस्मिल्ला खां में भ्रमित हो गए थे। अंधेर नगरी, चौपट राजा यही था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए विपक्षी दल के कार्यकाल के दौरान शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अव्यवस्था और गंभीरता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के शासनकाल में एक ऐसी स्थिति देखी थी, जहां माध्यमिक शिक्षा मंत्री को विभाग के अधिकारी ने पहचाना तक नहीं था। एक घटना को जिक्र करते हुए कहा कि जब वह गोरखपुर से सांसद थे और एक रेलवे स्टेशन पर गए थे, उस वक्त वहां कुछ अधिकारी भी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.