बुलंदशहर, अप्रैल 1 -- सपा जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मतलूब अली की उपस्थिति में राजेश शर्मा भारद्वाज को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, पूर्व शहर अध्यक्ष लोधी चरन सिंह राजपूत को जिला सचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष द्वारा दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। जिला महासचिव कृष्णपाल यादव, हाजी अख्तर, विनीत राणा, फिरे सिंह प्रजापति, अजय अहेरिया, अनु चौधरी, अजय विद्यार्थी, हाजी ताहिर मेवाती, खब्बाब, नईम प्रधान, डॉ. नई चौधरी, मेहंदी हसन, दिलशाद, राजेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, राहुल शर्मा, फहदुद्दीन खान, अजय, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...