बलिया, सितम्बर 26 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। बलिया जिले की बांसडीह और चिलकहर विधानसभा सीट से आठ बार के विधायक सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार की रात लखनऊ के पीजीआई में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। पिछले करीब दो वर्षों से वह हृदय रोग की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही शोक छा गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गोसाईंपुर में जन्मे रामगोविंद चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र संघ से की थी। वर्ष 1972 में वे टीडी कालेज में महामंत्री और वर्ष 1974 में छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह भी पढ़ें- सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का पीजीआई में निधन, आईसीयू में भर्ती थे विधायक रहते कानून की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से हासिल क...