बाराबंकी, अक्टूबर 2 -- बाराबंकी। सपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने मतदाता सूची में नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मताधिकार को सुरक्षित रखना जरूरी है। वे शुक्रवार को सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर दो अक्टूबर से आठ अक्टूबर तक जिला स्तर पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ सप्ताह को लेकर सपा ने बनाई रणनीति उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में गरीब, कमजोर छात्र -छात्राएं, किसान, नौजवान, महिला और व्यापारी सभी पीड़ि...