सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह का स्वागत
कानपुर, जून 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी महानगर पीडीए पदयात्रा सर्वेक्षण अभियान के दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर का स्वागत महानगर अध्यक्ष फ़ज़ल महमूद ने किया। महमूद ने टीम तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बिजली का बिल बढ़ाकर जनता की जेब काट रही है। जबकि 51 हजार करोड़ रुपये जनता का बिजली कम्पनियों के पास सरप्लस है। उसका आज तक समायोजन नहीं किया गया, इस पर सपा गम्भीर चिन्ता व्यक्त करती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव केके शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, सरदार अमरजीत सलूजा, परमवीर गंभीर, रजत मिश्रा, कुलदीप सिंह, कंवलजीत सिंह मानू, जसपाल सिंह, हरचरण हरजीत सिंह, दीपक खोटे, शादाब आलम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.