नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- SP Manifesto: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। अखिलेश के द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, किसान और वंचित समेत सभी को साधने की कोशिश की है। सपा ने वादे किए कि जातिगत जनगणना प्रदेश में शुरू करेगी। उसी के अनुरूप उनकी सुरक्षा की जाएगी। सपा के नए वादे में कई और ऐलान किए। महिलाओं और मुसलमानों के प्रति जघन्य अपराध के प्रति जीरो टालरेंस नीति लाएगी। पीडीए व गरीब के लिए समाजवादी कैंटीन खोलेंगे, 5 रुपये की थाली देंगे। बुजुर्ज महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा, पेंशन के माध्यम से देंगे। बुजुर्ग कारीगरों को 40 हजार रुपये सालाना दिया जाएगा।वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्ध आश्रम व क्लब बनाए जाएंगे।आइए जानते हैं 33 बड़े वादे 1-युवा एवं रोज...