सिद्धार्थ, मार्च 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सपा के प्रदेश सचिव रामफेर यादव पर फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाकर ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी हथियाने को लेकर डुमरियागंज थाना में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले जांच में आरोप साबित होने पर नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका था।ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष एवं भाजपा नेता लवकुश ओझा ने तहरीर दे कर आरोप लगाया था कि आरोपी को आरोप सिद्ध होने पर बर्खास्त कर दिया गया लेकिन न तो केस दर्ज किया गया और ही रिकवरी ही की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सपा के प्रदेश सचिव रामफेर यादव ने कहा राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कार्यवाही की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...