प्रयागराज, मई 27 -- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 97.17 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली छात्रा प्रांजलि प्रजापति को साइकिल भेंट की। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्य पार्टी नेताओं के साथ बुधवार को प्रांजलि के नबीकला झूंसी स्थित प्रांजलि के आवास गए। प्रांजलि को साइकिल भेंट करने के बाद सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बालिकाओं को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप कन्या विद्या धन की योजना चलाई गई थी। इस योजना से लाखों की संख्या में बालिकाओं को लाभ मिला। सपा की सरकार ने ही मेधावियों को लैपटॉप देना शुरू किया। जबकि भाजपा सरकार ने योजनाओं को बंद कर प्रदेश की बालिकाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के खिलाफ है...