प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शनिवार को ईद के मौके पर फूलपुर क्षेत्र की विभिन्न ईदगाहों मे पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर ईद की बधाई दी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के बाबूगंज, भूलई का पूरा, फूलपुर क़स्बा स्थित ईदगाह मे सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गए। सपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक के आवास भी जाकर ईद की बधाई दी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शहर में एसआरएन हॉस्पिटल मे भर्ती पार्टी नेता नाटे चौधरी के भतीजे सुरेश कुमार, यशलोक हॉस्पिटल में इलाज करा रहे पूर्व प्रधान हरिशंकर यादव तथा अकाशीय बिजली गिरने से घायल ज्ञान चंद्र से मिलने के लिए पार्वती हॉस्पिटल, पार्टी के नेता गणेश यादव के झूंसी स्थित आवास भी गए। गणेश यादव की भाभी की पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी...