सपा के प्रदेश अध्यक्ष का हल्द्वानी में स्वागत
हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत जनाधार वाली सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने रविवार को हल्द्वानी पहुंचने पर यह बात कही। मतीन ने कहा कि सपा, उत्तराखंड में आम जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मजबूती से लड़ा जाएगा। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के लखनऊ से हल्द्वानी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। सोमपाल सिंह, जावेद सिद्दीकी, ओशियन यादव, हरपाल शर्मा, असरार अय्यूब, जाहिद काका, संजय गुप्ता, अर्जुन राहीर, अल्ताफ कुरैशी, अरशद जमाल, उस्मान अंसारी, इदरीश आजाद, उमैर मतीन और राजू सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.