सपा के पूर्व विधायक-संबंधियों के ठिकानों पर ईडी के छापे
झांसी, जुलाई 8 -- झांसी, संवाददाता। आय से अधिक संपति और मनी लॉड्रिंग के मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दीपनारायण यादव और उनके संबंधियों के पांच ठिकानों पर ताबड़-तोड़ छापे मारे। सुबह-सुबह पहुंची टीम से पूरे शहर में खलबली मच गई। टीम उनके पैतृक आवास पर भी गई। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, साले, पीए से भी पूछताछ की। बुधवार सुबह 6.30 बजे ईडी की टीम झांसी पहुंची और अलग-अलग बंट गई। ओरछा रोड स्थित स्पेस मून सिटी पर दो-तीन गाड़ियों से अफसर उनके आवास पर पहुंचे। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दरवाजा खटखटाया और पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, उनकी पत्नी मीरा यादव और बेटे दीपांकर उर्फ मून को बाहर नहीं निकलने दिया। उनसे कड़ी पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें तो टीम ने दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली। दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.