देवरिया, अक्टूबर 3 -- महदहां (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। जिले के सलेमपुर कोतवाली के रौनी गंगा चक में अगस्त 2026 में महिला की पिटाई व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक समेत 14 लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। रौनी गंगा चक की रहने वाली सीमा देवी पत्नी राजकुमार ने आरोप लगाया है कि 16 अगस्त को कुछ लोग लोहे के राड व डंडा लेकर दरवाजे पर आए और पिटाई करने लगे। साथ ही खिड़की तोड़ दी और ईंट उठा ले गए। परिवार के सदस्य ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई की। साथ ही सीमा की जेठानी की पिटाई हुई, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ी। पुलिस को सीमा ने सूचना दिया, पर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई ...