लखनऊ, जुलाई 8 -- यूपी में प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने लखनऊ और झांसी में कई ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी समाजवादी पार्टी, सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के और उनसे जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर की गई है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई झांसी जिले की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ शुरू की गई। ईडी की कार्रवाई से दीप नारायण, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी संस्थाओं के घरों और दफ्तरों की तलाशी लेकर सबूत जुटाना है। ये सबूत अपराध से हुई कमाई, असली मालिक (बेनिफिशियल ओनरशिप), पैसों के लेन-देन और गैर-कानूनी तरीकों से बनाई गई संदिग्ध संपत्ति से...