आगरा, जुलाई 16 -- सपा कार्यकर्ता ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ताजगंज थाने में मुकदमा जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज, फोन पर हत्या की धमकी और मारपीट की धारा के तहत लिखा गया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। पीड़ित का आरोप है कि जिला कार्यकारिणी में वह कोई पद न ले ले, इसलिए उसे धमकाया जा रहा था। ताजगंज के गांव बुढ़ाना निवासी सत्यभान यादव ने मुकदमा लिखाया है। मुकदमे में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, उनका भाई ग्राम प्रधान लखेंद्र यादव, संदीप यादव व पवन कुमार नामजद हैं। चार अज्ञात लोगों का भी मुकदमे में जिक्र है। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें लगातार व्हाट्स एप कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से हत्या की धमकी दी जा रही है। आठ जुलाई को उन्हें दो नंबरों से फोन करके आरोपियों ने गंदी-ग...