लखनऊ, अप्रैल 17 -- विकासनगर के विनायकपुरम स्थित जिस बस्ती में आग लगी थी, गुरुवार को वहां समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, नगर महासचिव गौरव सिंह यादव के निर्देश पर पहुंचे इन नेताओं ने पीड़ित परिवारों से बात की। सपा नेताओं ने बताया कि मौके पर सिर्फ राख और जल चुका गृहस्थी का सामान नजर आया। बेघर हुए लोग राख में सामान तलाश रहे थे। अलमारी, फ्रिज, बाइक जैसी चीजें राख में मिल गईं। प्रतिनिधि मंडल में पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष हरीश चंद्र लोधी, पूर्वी विधानसभा महासचिव राम सजीवन, महानगर कार्यकारिणी सचिव डीके पाल, जयराम कन्नौजिया, वासिक अहमद, पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि, मो जमशेद अहमद, उपेंद्र सिंह शामिल रहे । यह भी पढ़ें- आग लगने के तीन घंटे बाद क्यों पहुंची फायर ब्रिगेड: आराधना यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.