इटावा औरैया, जुलाई 26 -- इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इटावा में जनसभा व विभिन्न योजनाओं की शिलान्यास व लोकार्पण के कार्यक्रम को देखते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आवासों पर सुबह ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनसे घरों में ही रहने का अनुरोध किया। इन नेताओं के आवासों पर पुलिस तब तक तैनात रही जब तक मुख्यमंत्री इटावा से रवाना नहीं हो गए । समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री के इटावा आगमन पर विभिन्न समस्याओं को उठाएंगे और मुख्यमंत्री का घेराव भी करेंगे। इसके बाद से पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। रविवार की सुबह से ही पुलिस बल इन नेताओं के आवासों पर पहुंचने की शुरुआत हो गई। यह भी पढ़ें- सपा नेता दीपू चौहान को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट सुबह ही सांसद जितेंद्र दोहरे के आवास पर पुलिस पहुंच गई और उनसे घर...