बरेली, अप्रैल 23 -- समाजवादी पार्टी में लंबे समय से चल रहा जिलाध्यक्ष पद को लेकर असमंजस आखिरकार खत्म हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शुभलेश यादव को बरेली का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। शुभलेश इससे पहले वर्ष 2017 से 2019 तक भी इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं । पूर्व जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप के हटने के बाद से ही जिले में नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। कई नामों पर चर्चा के बीच अंततः पार्टी ने एक बार फिर अनुभवी और जमीनी पकड़ रखने वाले शुभलेश यादव पर भरोसा जताया। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल को इस निर्णय की अहम वजह माना जा रहा है। बुधवार शाम जैसे ही उनकी नियुक्ति की सूचना पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिली, खुशी की लहर दौड़ गई। ...