पीलीभीत, जून 14 -- बीसलपुर। सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने बीसलपुर नगर कमेटी की घोषणा की। जिला प्रभारी वीरपाल सिंह यादव की मौजूदगी में तन्ज़ीफ रज़ा को सपा नगराध्यक्ष व अमित कुमार को महासचिव नियुक्त किया गया। नगर कार्यकारिणी में रिफ़ाक़ शेख़, अभिषेक गंगवार एवं पंकज गंगवार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद आरिश को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव दिव्या गंगवार, प्रदीप सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...