आगरा, मार्च 28 -- समाजवादी पार्टी ने नगला पदी निवासी पवन प्रजापति पुत्र स्व. कालीचरण प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर उनकी नियुक्ति हुई है। वह पूर्व में जिला मीडिया प्रभारी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष समेत कई पदों पर काम कर चुके हैं। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह ने उम्मीद जताई है कि वह पीडीए को जोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...