मुख्य संवाददाता, जून 3 -- मुरादाबाद यूं तो सपा का गढ़ कहलाता है पर भाजपा के सहयोगी दल रालोद ने अपनी राजनीतिक जमीन बनानी शुरू कर दी है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रालोद मुखिया जयंत चौधरी ठाकुरद्वारा में होने वाली रैली में सपा के गढ़ में हुंकार भरेंगे। रालोद उन सीटों पर निगाह जमाये है जहां भाजपा अर्से से जीत को तरस गई। नतीजे क्या होंगे किस तरह के समीकरण सामने आएंगे यह वक्त तय करेगा लेकिन रालोद के कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिख रहा है। अपनी पार्टी के मुखिया की रैली को लेकर उनके प्रदेश स्तरीय नेता और योगी कैबिनेट में मंत्री अनिल कुमार भी सघन जनसंपर्क में जुटे हैं। रालोद वहां गुंजाइश ढूंढ रही है कि जहां भाजपा को भी किसी तरह का ऐतराज नहीं होगा। 2022 में रालोद सपा के साथ मिलकर लड़ी पर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल हो गई औ...