लखनऊ, मार्च 7 -- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में नेताओं के जुड़ने का सिलसिला जारी है। हाल में नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत हजारों लोगों ने सपा ज्वाइन की थी। शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व नेता और संत कबीर नगर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रोहित पांडेय शामिल हुए। उनके अलावा डीएनएनएस यादव, पूर्व पुलिस अधिकारी राजीव गुप्ता समेत कई लोग ने सपा का दामन थामा।वीडियो दिखाकर भाजपा को घेरा इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आए दिन हमारी नई इमेज लॉन्च करती हैं। लेकिन इस बार एक नया सॉन्ग वीडियो आया है। वो भी कट्टे वाला, इस गाने के खिलाफ हम लोग एफआईआर दर्ज कराएं। और अगर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो इसके पीछे बीजेपी का ही हाथ समझा जाएगा। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस...