सहारनपुर, अगस्त 26 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छह सितंबर को सहारनपुर में प्रस्तावित रैली स्थगित होने के कुछ घंटे बाद ही उनके सहारनपुर दौरे का कार्यक्रम सामने आने से जिले की सियासत गरमा गई है। छह सितंबर की रैली को भारी बारिश की संभावना और मौसम विभाग के अलर्ट का हवाला देकर टाल दिया गया है। वहीं, अब अखिलेश यादव दो सितंबर को सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन के आवास पर पहुंचेंगे। रैली स्थगित होने और यकायक अखिलेश के सहारनपुर दौरे का कार्यक्रम जारी होने को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। रैली संयोजक एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रूद्रसैन ने बुधवार दोपहर बातचीत में कहा कि छह सितंबर को भारी बारिश की संभावना तथा मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए रैली स्थगित करने ...