लखनऊ, जुलाई 5 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लखनऊ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी इस बार साइकिल कबाड़ में जाएगी। इसकी व्यवस्था शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं ने कर ली है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शक्ति केंद्र मॉडल बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रहा है और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उनके मुताबिक, जब शक्ति केंद्र पूरी तरह सक्रिय हो जाते हैं तो विपक्ष चाहे जितनी कोशिश कर ले, भाजपा की जीत को नहीं रोक सकता।सपा और कांग्रेस पर बरसे नितिन नवीन पहली बार बीजेपी अध्यक्ष ने खुलकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि 2027 में जब यूपी में भाजप...