देवरिया, दिसम्बर 30 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि अमृतकाल में कोडिन सिरप के नाम पर जहर बेचा जा रहा है। इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध प्रदेश सरकार कठोर कार्रवाई करने से परहेज कर रही है। 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को सलाना 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। संविधान की रक्षा के लिए सपा प्रतिबद्ध है। इसके लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ी जाएगी। क्षेत्र के उसरा बाजार स्थित वाईवाई बी इंटर कालेज में पूर्व एमएलसी रामनगीना यादव की आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम को सपा के प्रदेश अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्व.राम नगीना यादव समाजवादी विचारधारा के समर्पित और संघर्षशील नेता थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में किसानों, मजदूरों तथा शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों ...