नोएडा, मार्च 25 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सपा अपने मिशन 2027 की शुरुआत गौतमबुद्ध नगर जिले से करने जा रही है। सपा की पहली रैली 29 मार्च को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित होगी। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और सभाओं का आयोजन कर रहे हैं। इस क्रम में सपा ने एक सभा का आयोजन बुधवार को गांव खेरली हाफिजपुर में किया। इसमें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीए प्रदीप भाटी ने कहा कि इस रैली से प्रदेश में नई शुरुआत होगी और सपा को मिल रहे जनता के आशीर्वाद की झलक रैली में देखने को मिलेगी। दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित समाजवादी समानता भाईचारा रैली को लेकर गांव खेरली हाफीजपुर गांव में इस बैठक का आयोजन राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.