आजमगढ़, मार्च 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा 2027 के चुनाव में जिले के सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। यहीं नहीं अखिलेश यादव के ही नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने सुभासपा नेता के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वे सपा की वजह से ही विधायक हैं।उक्त बातें उन्होंने रविवार को जनपद आगमन के दौरान सठियांव स्थित पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने 22 फरवरी को आजमगढ़ में आयोजित रैली में दावा किया था कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए आजमगढ़ की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और समाजवादी पार्टी का हाल 2017 से भी खराब होगा। ओपी राजभर के ...