बरेली, जुलाई 16 -- समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा घबराई हुई है। यही वजह है कि सरकार समय पर पंचायत चुनाव कराने से भी डर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बुधवार को फरीदपुर में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर संविधान, आरक्षण, किसानों, नौजवानों और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था, लेकिन जनता ने उसके अहंकार को स्वीकार नहीं किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...