महाराजगंज, जुलाई 4 -- महराजगंज, नवीन विषेन। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने बूथ समितियों का सत्यापन कर उन्हें सक्रिय व मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है और प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सपा ने मनाई बाबा लक्खीशाह बं...