मेरठ, मई 2 -- जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक हुई। इसमें सभी से मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर जुटने की अपील की। पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों को आमजन के बीच पहुंचाने के साथ पीडीए को मजबूती देने पर जोर दिया। बैठक में सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष हरप्रीत आहूजा का सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता सनी गुप्ता, नदीम चौहान ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी एवं प्रदेश सचिव सनी गुप्ता ने कहा कि समाजवाद ही वह रास्ता है जो आम आदमी को उसका हक दिला सकता है।बैठक में संगठन को मज़बूत करने, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और समाजवादी विचारधारा को ज़मीन तक पहुँचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सपा नेताओं ने संकल्प दोहराया कि हर...