देवरिया, दिसम्बर 8 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक रविवार को छितौनी भड़सर चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबली यादव ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, एसआईआर सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पूरी सक्रियता के साथ मतदाता फॉर्म भरवाने का अभियान तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारी सजग रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न पाए। प्रदेश सचिव सुनील कुशवाहा ने एसआईआर को लेकर सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठनात्मक दायित्वों को गंभीरता से निभाए। बैठक को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के हाफिज शहादत हुसैन, जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव, रुदल त्यागी...