मैनपुरी, जनवरी 5 -- नगर में समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव मिलाप सिंह यादव के आवास पर पार्टी संगठन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर, शिक्षक एवं स्नातक मतदाता सूची से जुड़े विषयों के साथ-साथ पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक इं. बृजेश कठेरिया ने कहा कि एसआईआर की मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद जिन मतदाताओं में त्रुटियां हैं, उनके घर नोटिस जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता समय रहते प्रक्रिया पूरी कर आवेदन अवश्य जमा करें, अन्यथा दोबारा नाम छूटने की स्थिति में कोई अवसर नहीं मिलेगा। जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने किशनी विधानसभा क्षेत्र को एसआईआर में वरीयता दिए जाने की जानकारी दी। साथ ही शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के कम आवेदन जमा होने पर नाराजगी जताई। बैठक को जिला सचिव रामनरायन बाथम, पूर्व जिपं सदस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.