आजमगढ़, मार्च 9 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया कि सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाजवादी पार्टी की बदौलत विधायक बने हैं। वे रविवार को सठियांव में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव 'करैली' के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर सपा नेता ने कहा कि हम लोग उन्हें दो बार प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वे राज्यसभा जाकर खुश हो गए। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को कोर्ट से राहत मिली है और उन्हें न्याय भी वहीं से मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में रात 12 बजे महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.