कानपुर, जून 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सपा नगर इकाई की पीडीए जनसंदेश यात्रा गुरुवार को किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से निकाली गई। जूही से शुरू हुई यात्रा के दौरान पार्टी नेताओं ने क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों और मोहल्लों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया तथा बूथ प्रभारियों से संवाद किया। नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आरोप लगाया कि किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोशाला से दीप टाकीज तक सड़क खुदी हुई हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- पानी को तरस रहे लोगों का जल संस्थान में प्रदर्शन लाल कॉलोनी, सफेद कॉलोनी, हरी कॉलोनी, उस्मानपुर कॉलोनी और परमपुरवा समेत कई क्षेत्रों में पेयजल संक...