आगरा, मार्च 27 -- समाजवादी पार्टी की दादरी में होने वाली 29 मार्च की रैली में आगरा से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। चुनावी शंखनाद भाईचारा और समानता रैली के प्रभारी प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर ने बताया कि आगरा से 400-500 गाड़ियां दादरी पहुंचेंगी। इनमें बसें और अन्य चार पहिया वाहन होंगे। 2500 से 3000 लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी तक के सभी पदाधिकारियों और नौ विधानसभा क्षेत्रों के संभावित प्रत्याशियों से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शामिल होने को कहा गया है। रैली में 32 जिलों की भागीदारी हो रही है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा की स्थिति को स्पष्ट करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह, संतोष पाल, पवन प्रजापति, राजपाल यादव, देवेन्द्र यादव...