मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे में बकाया गन्ना भुगतान हेतु 15 हजार करोड़ फंड बनाने,किसानों का लोन माफ करने,महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 40 हजार देने,बिजली 300 यूनिट फ्री करने व स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने सहित 30 लाख तक की कारों पर टोल टैक्स फ्री करने सहित अनेक जनहितकारी घोषणाएं की गई है। ऐसे में सपाईयों ने इन घोषणाओं को नगर व ब्लॉक स्तर पर सभाओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। यह भी पढ़ें- सपा जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करेगी बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व संचालन जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी ने किया। बैठक में...