लखनऊ, सितम्बर 28 -- मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी हजरतगंज में सड़क पर लेटे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ईको गार्डन भेजालखनऊ, प्रमुख संवाददाता।मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के करीब तीन दर्जन युवा कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर हजरतगंज क्षेत्र में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता अचानक हजरतगंज पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने उन्हें रोकने और प्रदर्शन समाप्त करने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की शुरू हो गई।प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता प्रदर्शन पर अड़े रहे और सड़क पर लेट गए। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला को लेकर पु...