पीलीभीत, जुलाई 21 -- बीसलपुर। नगर पालिका से बर्खास्त संविदा कर्मी उपेंद्र शर्मा के परिजनों से सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने मुलाकात की। परिजनों से संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि उपेंद्र की मौत की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। पीड़ित परिवार को निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा सरकार एक ओर जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। प्रतिनिधिमंडल में भगवान दास प्रजापति, सुधा यादव, बंटी शर्मा, हारून खां, डॉ. इरशाद खां, आरिफ सिद्दीकी, रूप लाल महातिया, महबूब हसन पाली, लखविन्दर सिंह पन्नू, दिनेश वर्मा, अमित कुर्मी, अंग्रेज सिंह, सतनाम सिंह, सलमान, अमन खान, आरिफ, उवैश, फरहान आदि रहे।

हिंदी...