सपा का पीडीए व्यापारी जिला सम्मेलन 2 अक्तूबर को
वाराणसी, सितम्बर 30 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सपा का पीडीए व्यापारी जिला सम्मेलन दो अक्तूबर को होगा। पांडेयपुर-पैगंबरपुर पंचक्रोशी मार्ग स्थित श्रीराम पीजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऐंड एजुकेशन के प्रांगण में प्रात: दस बजे से होने वाले आयोजन में पांच सौ से अधिक व्यापारी और वैश्य समाज के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह जानकारी समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता ने बुधवार को भेलूपुर स्थित सपा के महानगर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह होंगे। वाराणसी स्नातक खंड क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य डॉ. आशुतोष सिन्हा, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल एवं सपा के प्रदेश सचिव डॉ.अजय चौरसिया विशिष्ट अतिथि होंगे। पदाधिकारियों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.